सीएम यूका परिसर की जानकारी लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. यादव ने आगे कहा कि 1984 की गैस त्रासदी मध्यप्रदेश और देश की सबसे भीषण त्रासदी थी। उस समय की सरकार ने इस क्षेत्र को लावारिश छोड़ दिया और फैक्ट्री मालिक को भागने में मदद की। वर्तमान सरकार ने आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से जहरीले कचरे का निष्पादन कर, पर्यावरण और मानव सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि परिसर में स्मारक निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सभी पक्षों की सलाह और विश्वास को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों को मेट्रोपोलिटन सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है और सरकार विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रही है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अतीत में इस क्षेत्र को लावारिश छोड़कर बड़ी लापरवाही की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सुरक्षित, स्वच्छ और विकास के लिए तैयार किया है।
ये भी पढ़ें-
स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य
बता दें यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की 87 एकड़ जमीन पर सरकार विकास की तैयारी कर रही है। इसके लिए अलग-अलग विभाग, नगर निगम और अन्य एजेंसियों से सुझाव भी मांगे गए। यहां पर ऑडिटोरियम, पार्क, आवास समेत इंडस्ट्रियल एरिया डेवलअप करने के लिए सरकार को सुझाव दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
MP Weather Today: एमपी में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मंदसौर में पारा 2.5 डिग्री, कोहरा और ठंडी हवाओं का असर