फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारी बारिश और उफनते नालों के बीच एसडीईआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन, 98 लोगों को सुरक्षित निकाला

Mon, 10 Aug 2026 07:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एसडीईआरएफ व होमगार्ड की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। सोमवार को अलग-अलग जिलों में 98 लोगों और सात गोवंश को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
1 of 2
एसडीईआरएफ और होमगार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लोगों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर हैं। जलभराव और बाढ़ की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) और होमगार्ड की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। सोमवार को अलग-अलग जिलों में चलाए गए अभियानों में 98 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा सात गोवंश को भी बचाया गया।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, पहले चरण में सिंगरौली को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जलभराव क्षेत्र से लोगों को रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सीहोर में गर्भवती महिला समेत चार लोगों को बचाया
सीहोर जिले के ग्राम जामनी में नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक घर में पानी भर गया। यहां 23 वर्षीय गर्भवती महिला गीता राजपूत अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ फंस गई थीं। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ  और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रबर बोट की मदद से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस तक पहुंचाया। सीहोर के अहमदपुर क्षेत्र में भी जलभराव के बीच फंसे चार लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। 

ये भी पढ़ें- MP Weather: एमपी के 21 जिलाें में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में रात से हो रही बारिश, कई स्कूलों में छुट्टी

भोपाल में घरों में घुसा पानी, 19 लोगों को बचाया
भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बालमपुर में एक दीवार टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया। यहां पांच बच्चों, छह महिलाओं और चार पुरुषों समेत 19 लोग फंस गए थे। SDERF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चार पालतू कुत्तों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसी क्षेत्र में तेज बहाव के कारण जलभराव में फंसे चार लोगों को क्विक रिस्पॉन्स टीम ने रेस्क्यू किया। 

ये भी पढ़ें- MP News: VVIP क्षेत्र चार इमली में पूर्व मंत्री के बंगले में तोड़फोड़ कर चोरी, स्पेशल DG के घर के सामने वारदात

विदिशा में 15 मजदूरों को सुरक्षित निकाला
विदिशा जिले के ग्राम बामनखेड़ा में जलभराव के कारण 15 मजदूर फंस गए थे। एसडीईआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो महिलाओं, छह बच्चों और सात पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्राम पथरिया में भी जलभराव में फंसे चार लोगों और सात गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: छात्रा से अनुचित तरीके से बातचीत करने पर सतना के सरकारी कॉलेज के प्राचार्य निलंबित

ओंकारेश्वर में नदी में बह रहे तीन श्रद्धालुओं को बचाया
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित अभयपुरी घाट पर स्नान के दौरान तीन श्रद्धालु नदी के तेज बहाव में बहने लगे। घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान तेजपाल और बलबहादुर ने तुरंत लाइफ जैकेट पहनकर नदी में छलांग लगाई और तीनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की सतर्कता से तीन लोगों की जान बच गई।  

ये भी पढ़ें-  सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल,एथेनॉल के खिलाफ आंदोलन पर बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा

राजगढ़, आगर मालवा में भी लोगों को सुरक्षित निकाला 
राजगढ़ जिले के बांधाहेड़ी गांव में मंदिर के चारों तरफ पानी भर जाने के कारण छत पर शरण लिए 15 लोगों को एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने सुरक्षित निकाला। वहीं आगर मालवा के सोयत क्षेत्र में जलभराव के बाद एसडीईआरएफ, होमगार्ड और आपदा राहत टीम ने करीब 30 से 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एसडीईआरएफ मुख्यालय भोपाल प्रदेश के संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। सभी जिला मुख्यालयों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें, राहत वाहन, नाव और जरूरी उपकरण हाई अलर्ट पर रखे गए हैं, ताकि बारिश या बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें