राज्यपाल ने परेड की सलामी ली
- फोटो : अमर उजाला
झाकियों में अद्भुत बताया मध्य प्रदेश
लाल परेड ग्राउंड पर झांकियों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। यहां देश का पहला हर घर नल जल जिला बना बुरहानपुर, लाड़ली लक्ष्मियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि, पेसा नियम 2022, खेलो इंडिया युथ गेम्स, वन जिला वन प्रोडक्ट, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 में मध्य प्रदेश मिलेट मिशन, डिजीटल एग्रीकल्चर, मध्य प्रदेश साइबर पुलिस समेत अन्य झांकियां प्रदर्शित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश को अद्भुत बताया गया।
पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- हम संविधान के साथ खड़े है
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तिरंगा फहराया। कमलनाथ ने कहा कि 2023 का साल मध्य प्रदेश के भविष्य निर्धारित करने वाला है। उन्होंने जनता से कहा कि आप सत्य का साथ दीजिए। आप भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति का साथ दीजिए। आप देश और प्रदेश के भविष्य के लिए संविधान के साथ खड़े होईये। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए शांत, भाईचारे, प्रेम और एकता का साथ दीजिए। यही भारत देश का मूल भाव है, यही भारत की संस्कृति है। कश्मीर से कन्याकुमारी एक है-यही भारत जोड़ो यात्रा का मूल संदेश हैं।
बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री ने किया झंडावंदन
भोपाल बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने झंडावंदन किया। यहां पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे। वहीं, आईएसबीटी नगर निगम मुख्यालय में महापौर मालती राय ने तिरंगा फहराया। साथ ही अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।