मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को क्योटो से टोक्यो तक का सफर बुलेट ट्रेन से पूरा किया। इस दौरान यात्रा और निवेश के संबंध में उन्होंने कहा कि हमने जापानी निवेशकों, उद्योगपतियों से विस्तार से चर्चा कर मध्य प्रदेश में निवेश के लाभ बताए। पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जो पहले से प्रदेश में काम कर रहे हैं, उन्होंने और ज्यादा निवेश करने पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस ट्रिप में अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ चार दिन की यात्रा पर रहे। जापान की संस्कृति को देखने, समझने के लिए धार्मिक स्थानों पर गए। बौद्ध धर्म के धर्मस्थलों पर सपत्नीक जाने की हमारे यहां की अपनी परंपरा है। मुझे अच्छा लगा कि बौद्ध संस्कृति भगवान सूर्य से जोड़ती और गौतम बुद्ध से जोड़ती है।