फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव ने यूपी के सीएम योगी का स्वागत किया, सीएम आवास से भोज ताल के दृश्य दिखाए

Fri, 14 Feb 2025 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री योगी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और अंगवस्त्रम पहनाकर और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम यादव यूपी के सीएम को बड़े तालाब का द्दश्य दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास कार्यालय कक्ष से मुख्यमंत्री योगी को भोपाल की बड़ी झील (भोजताल) के सांध्यकालीन अनुपम सौंदर्य का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल की पहचान यह झील सदियों पुरानी है। यहां के तत्कालीन प्रजापालक शासकों ने उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर इसे जल संग्रहण के लिए निर्मित कराया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की।
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम यादव ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने चर्चा के दौरान पूछा कि मध्य प्रदेश में सिंहस्थ कब है? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें जानकारी दी कि वर्ष 2028 में उज्जैन शहर में सिंहस्थ का भव्य आयोजन होगा। सिंहस्थ आयोजन को सफल बनाने के लिए वर्तमान में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए हमने मध्य प्रदेश से अधिकारियों का दल भी प्रयागराज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भोपाल में सीएम योगी का स्वागत करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार में जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, म.प्र. के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें