फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP  News: भोपाल की हुजूर विधानसभा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ. यादव और प्रदेशाध्यक्ष भी हुए शामिल

Thu, 14 Aug 2025 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा में 35 किमी रूट पर तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुवार को निकाली यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। यात्रा का आयोजन कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। 
विज्ञापन
1 of 3
कोलार में तिरंगा यात्रा में सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
भोपाल की हुजूर विधानसभा में  विशाल तिरंगा यात्रा गुरुवार को निकाली गई। आयोजक संस्था कर्मश्री के अध्यक्ष हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजकों का दावा है कि यात्रा में  50 हजार बाइक पर सवार 1 लाख देशभक्त शामिल हुए। यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों और बाइक पर सवार देशभक्तों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ खुली जीप पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर कई किमी तक यात्रा के साथ चले। यात्रा सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लगभग 35 किमी का रूट तय कर पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि उपज मंडी भैंसाखेड़ी पहुंच कर समाप्त हुई।

 
विज्ञापन

2 of 3
तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्तों का जन्म सैलाब
यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक भोपाल में पानी का तालाब ही दिखता था। लेकिन आज यहां मनुष्यों का तालाब नजर आ रहा है। जनसैलाब नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि मानो पूरा भोपाल ही इस यात्रा में उमड़ आया हो। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक को तिरंगा लगाने का अधिकार दिया है। उनकी अपील पर आज यहां लाखों लोग तिरंगा यात्रा में उमड़े हैं। हमें हर घर पर तिरंगा और हर दिल में तिरंगा होने का संकल्प पूरा करना है। खंडेलवाल ने भी इस तिरंगा यात्रा में उमड़े देशभक्तों को शुभकामनाएं दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भोपाल में कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
1100 से अधिक स्वागत मंच बनाए 
यात्रा मार्ग में 1100 से अधिक स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए थे। इन स्वागत मंचों से लोगों ने  तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर, देश भक्ति के नारे लगाकर आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा सहित सभी तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रा आरंभ स्थल पर बनाए गए भव्य मंच से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और यात्रा के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा ने उपस्थित देशभक्तों के जनसैलाब को संबोधित भी करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। 

भारतीय सेना को समर्पित रही शौर्य स्मारक की तिरंगा यात्रा
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शौर्य स्मारक से विशाल तिरंगा यात्रा की तिरंगा फहरा कर शुरुआत की। भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों और वीर पराक्रमी सैनिकों का स्मरण किया। शौर्य स्मारक से भारत माता चौक (डिपो चौराहा) तक जाने वाली तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारत माता का रथ, ब्रह्मोस और राफेल मिसाइल के मॉडल भी यात्रा का भाग थे। तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर मालती राय भी शामिल हुईं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें