कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों के लिए “देव दीपावली से पहले की दिवाली” जैसा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोचिंग भी नि:शुल्क प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई है। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनने के साथ उद्यमी भी बनें। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए युवाओं को राजनीति में भी आना चाहिए। बेटियों को स्थानीय चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने 300 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के 52 लाख विद्यार्थियों के खातों में समान रूप से अंतरित की है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग निरंतर बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के लिए काम कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के लिए “देव दीपावली से पहले की दिवाली” जैसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा के क्षेत्र में यह निवेश प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।
ये भी पढ़ें-
MP News: कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, सांसद साेलंकी बोले- एसआईआर का विरोध ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’