शव मिलने के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
कहीं भी नहीं मिल रहा था बच्ची का सुराग
पुलिस अधिकारियों ने बच्ची की तलाश के लिए करीब एक दर्जन टीमें बनाई। इन टीमों ने घटनास्थल से लेकर आसपास के रास्तों, प्रमुख चाराहों और तिराहों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन बच्ची कहीं नहीं दिखाई दी। घटनास्थल के पास एक फुटेज में बच्ची अपनी मां के साथ दिखाई दी थी, लेकिन वह फुटेज उसके लापता होने से पहले का बताया जा गया। सिटी सर्विलांस के माध्यम से शहरभर के कैमरों के फुटेज देखे गए, लेकिन ऐसा कोई फुटेज नहीं मिला था, जिससे बच्ची की लोकेशन का पता चल सके।
6 साल पहले लापता हुए मासूम का आज तक नहीं मिला
इसी इलाके में 6 साल पहले 9 महीने के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बाइक सवार दो युवक बच्चे को पास की ही झांकी में कान्हा बनाने की बात कहकर ले गए थे। जिसके बाद से बच्चे का आज तक कुछ पता नहीं चला है।