फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर हरियाणा पहुंच दी श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Sun, 16 Mar 2025 03:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हरियाणा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता स्व. कदम सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट भी की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
1 of 2
सीएम ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर हरियाणा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने उनके पैतृक गांव जमालपुर, गुरुग्राम स्थित निवास पर जाकर स्व. कदम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। बता दें  केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह की तबीयत 14 मार्च, शुक्रवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार को उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम डॉ. यादव ने उपराष्ट्रपति से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने उपराष्ट्रपति से की मुलााकत 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हदय से संबंधित बीमारियों के चलते 9 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। 12 मार्च को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें