फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: अगले हफ्ते पता चलेगा 'आशा' उम्मीद से है या नहीं, अब तक मिले संकेतों ने बनाया सबको घनचक्कर

Fri, 04 Nov 2022 06:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नामीबिया से आए आठ चीतों को एक-दो दिन में बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा। पर आशा को नहीं। इस फीमेल चीते के प्रेग्नेंट होने के संकेत मिले हैं। यह फिलहाल छोटे बाड़े में रहेगी। 
 
विज्ञापन
1 of 4
चीता - फोटो : Kuno National Park
नामीबिया से आए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। पांच में से एक फीमेल चीते को उन्होंने ही नाम दिया था- आशा। फिर खबरें आई कि आशा प्रेग्नेंट हो सकती है। इस बात को डेढ़ महीना हो गया, लेकिन अब तक इस सवाल ने सबको घनचक्कर बना रखा है कि क्या वाकई में आशा प्रेग्नेंट है? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पांच में से एक चीता का नाम आशा रखा था। निश्चित तौर पर उन्हें बताया होगा कि यह चीता प्रेग्नेंट हो सकती है। इसी वजह से उसके नाम को देश की उम्मीद से जोड़कर आशा रखा गया है। अब इस आशा ने ही वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों को घनचक्कर बना दिया है। दरअसल, कोई चीता प्रेग्नेंट है या नहीं, इसका जवाब तलाशना आसान नहीं होता। आम तौर पर फीमेल चीतों के शरीर में कोई बड़े बदलाव नहीं होते हैं। होते भी हैं तो शावकों के जन्म से तीन-चार दिन पहले। गर्भाधान की अवधि भी 90 से 95 दिन होती है, जो कि नवंबर में पूरे होने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
चीतों की सुरक्षा पर सवाल - फोटो : Social Media
सात चीतों को ही छोड़ेंगे बड़े बाड़े में 
फिलहाल यह तय किया गया है कि सात चीतों को यानी चार फीमेल और तीन मेल चीतों को ही बड़े बाड़ों में छोड़ा जाएगा। आशा को फिलहाल कम से कम 15 नवंबर तक क्वारंटाइन बाड़े में ही रखा जाएगा। वन विभाग से जुड़े अधिकारियों को उम्मीद है कि शायद तब तक आशा की प्रेग्नेंसी से जुड़े ठोस संकेत मिल जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। - फोटो : Agency
अब तक मिले संकेतों ने बनाया घनचक्कर
अब तक आशा की प्रेग्नेंसी से जुड़े जो भी संकेत मिले हैं, उनसे स्पष्ट कुछ नहीं हो सका है। जब आशा को नामीबिया से भारत लाया गया, तब तमाम टेस्ट हुए थे। उस समय भ्रूण होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, ब्लड टेस्ट में प्रेग्नेंसी नेगेटिव रही थी। भारत आने के बाद उसके मल के नमूने जांच के लिए जबलपुर की लैबोरेटरी में भेजे गए, लेकिन वहां चीतों के प्रेग्नेंसी टेस्ट के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यानी अब तक कुछ भी साफ नहीं है। ब्लड और यूरीन टेस्ट से प्रेग्नेंसी की पुष्टि हो सकती है, लेकिन नए माहौल में ढल रहे चीतों के पास जाने से बचा जा रहा है। हो सकता है कि चीतों को इससे स्ट्रेस हो, जो इस समय ठीक नहीं। इस वजह से अधिकारियों ने वेट एंड वॉच पॉलिसी अपना रखी है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
cheetah - फोटो : istock
10 नवंबर तक मिलने लगेंगे लक्षण
चीतों में सामान्य तौर पर गर्भाधान की अवधि 93 दिन की होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीतों का शरीर पतला होता है और उनमें शारीरिक बदलाव डिलीवरी से तीन-चार दिन पहले होता है। शावकों के जन्म से तीन-चार दिन पहले फीमेल चीता के स्तनों में सूजन आती है। इसी तरह पेट के निचले हिस्से में उभार दिखाई देता है। यह संकेत पढ़ना भी आम नहीं है और चीतों का विशेषज्ञ ही इसे समझ सकता है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें