फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Poojan: सीएम मोहन यादव ने कन्या पूजन और भोज की सनातन परंपरा का किया पालन, देखें तस्वीरें

Fri, 11 Oct 2024 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Kanya Poojan: सीएम मोहन यादव ने कन्या पूजन और भोज की सनातन परंपरा का किया पालन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
कन्या भोज कराते हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। 

विज्ञापन

2 of 4
कन्या पूजन करते सीएम मोहन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव निरंतर कन्याओं से संवाद करते रहे और उन्हें दुलार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। 

विज्ञापन

3 of 4
कन्याओं को भोज करवाते हुए - फोटो : अमर उजाला

कन्या भोज के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को स्नेह पूर्वक भोज्य सामग्री परोसते हुए उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन

4 of 4
कन्याओं का पूजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां सिद्धिदात्री जी के चरणों में शत-शत प्रणाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन देने की प्रार्थना की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें