लाल परेड ग्राउंड पर परेड करती पुलिसकर्मियों की टुकड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
2027 को बनाया जाएगा 'युवा वर्ष'
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2025 को निवेश और रोजगार वर्ष तथा 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने के बाद अब वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, स्टार्टअप, खेल और नेतृत्व क्षमता जैसे सात प्रमुख क्षेत्रों पर काम किया जाएगा।
जन विश्वास अभियान और मिशन GYANII पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का भरोसा ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है। जनकल्याण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनविश्वास और जनसंवाद जरूरी हैं। इसी सोच के साथ 7 अगस्त 2026 से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का नारा 'न देरी, न दूरी' है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। अभियान का पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश त्रिवर्षीय रोलिंग बजट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'GYAN' (गरीब, युवा, नारी और किसान) मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इसमें उद्योग और बुनियादी ढांचे को जोड़कर 'GYANII' मॉडल तैयार किया है।
ये भी पढ़ें-
स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: 'लंबे संघर्ष से मिली आजादी, आज समर्थ राष्ट्र बनकर उभर रहा भारत'
हर जिले में बनेगा एमएसएमई पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक एमएसएमई पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 10 नए एमएसएमई क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल में इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से नए केंद्र की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ाकर 12 हजार से अधिक करने और 100 नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: भोपाल मेट्रो में अब कम होगा इंतजार, 17 अगस्त से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन