भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अंबानी से लेकर अदाणी तक आएंगे
वहीं, इस बार समिट में भारत के भी दिग्गज उद्योगपति जीआईएस में आएंगे। इनमें मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अदाणी तक के नाम हैं। साथ ही अन्य बड़े उद्योगपतियों ने भी एमपी सरकार का न्यौता स्वीकार किया है। इसमें टाटा ग्रुप के चेयरमैन केएन चंद्रशेखरन, विप्रो के अजीम प्रेमजी, महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल समेत कई बड़े नाम और भी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और देश के अन्य छोटे उद्योगपतियों ने भी जीआईएस में आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे लोगों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों पर सरकार का रहेगा फोकस
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह पहली बार होगा जब हर सेक्टर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और निवेशक एक मंच पर आकर विशेषज्ञ चर्चाओं, अवसरों और नीतिगत सुधारों पर संवाद करेंगे। इसमें सरकार की कोशिश है कि शहरी विकास, टूरिज्म, खनन, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी, और एमएसएमई में अधिक से अधिक निवेश हो। साथ ही सरकार मध्य प्रदेश के उन प्रवासियों को भी एमपी में निवेश के लिए प्रेरित करेगी, जो अन्य जगहों पर जाकर बस गए हैं। सीएम ने अपने जापान दौरे के दौरान इसके संकेत भी दिए थे, वहां उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों से मुलाकात की थी।