एम्स मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी।
- फोटो : अमर उजाला
एम्स मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी। यह मेट्रो अल्कापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफ चौराहा, केंद्रीय विद्यालय स्टेशनों से होते हुए सुभाष नगर 9.25 पर पहुंचेगी। इसके बाद दूसरी मेट्रो 10.15 बजे, फिर 11.30 बजे, 12.45 बजे, 2 बजे, 3.15 बजे, 4.30 बजे, 5.45 बजे और फिर 7 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी। इस तरह सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से सेवाएं सुबह 9:40 बजे से प्रारंभ होंगी। यह मेट्रो केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफ चौराहा, एमपी नगर, आरकेएमपी, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी स्टेशनों से गुजरते हुए एम्स पहुंचेगी। सुभाष नगर से दूसरी मेट्रो 10.55, फिर 12.10 बजे, 1.25 बजे, 2.40 बजे, 3.55, 7.10 और 6.25 पर अंतिम मेट्रो चलेगी। सुभाष नगर से एम्स तक का सफर भी लगभग 25 मिनट में पूरा होगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत बढ़ी, प्रति किलोमीटर 100 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी