एयर शो देखने के दौरान जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 शामिल हुए। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम ने भी कार्यक्रम में प्रदर्शन अपना दम दिखाया।
ट्रैफिक जाम, फ्लाइट टाइम में बदलाव
शो के चलते भोपाल में यातायात परिवर्तन कर नई व्यवस्था बनाई गई थी। बावजूद इसके जाम की स्तिथि बन गई। कमलापार्क रोड, दूरदर्शन, पॉलिटेक्निक चोहराहा, डिपो चोहाराह, वीआईपी रोड, लेक व्यू रोड सहित पुराने भोपाल में कई स्थानों पर जाम के हालात बन गए। इसके साथ ही भोपाल एयरपोर्ट से उड़ने और आने वाली रेगुलर फ्लाइट के समय में भी परिवर्तन किया गया था।।