मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2000 ड्रोनों के भव्य शो से राज्य की विरासत-विकास यात्रा दिखाई। जुबिन नौटियाल के सुरों और श्रीकृष्ण सांगीतिक यात्रा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
1 of 6
सीएम डॉ. यादव ने किया अभ्युदय मध्य प्रदेश का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश ने अपने गौरवशाली 70वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में इतिहास रचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य में कई ऐसे कार्य पूरे हुए हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। प्रदेश 24 प्रतिशत औद्योगिक विकास दर के साथ नए पैमाने गढ़ रहा है और अब नई उमंग, नई तरंग और नई उड़ानों के लिए तैयार है। कार्यक्रम के पहले दिन दो हजार ड्रोन का शो, विश्ववंद – श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा” और जुबिन नौटियाल के सुरों ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ संस्कृति और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयाँ मिली हैं। उज्जैन में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, वहीं चित्रकूट में 28 करोड़ की लागत से विकास कार्य प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन
3 of 6
कलाकार प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य का बजट दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि तीन नई अंतर्राज्यीय परियोजनाएं केन-बेतवा, पार्वती-काली-सिंध-चंबल और ताप्ती मेगा परियोजना प्रदेश के सिंचाई और औद्योगिक विकास में नई ऊर्जा देंगी।
4 of 6
अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
“विश्ववंद – श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा” और जुबिन नौटियाल के सुरों ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समवेत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति में 500 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
5 of 6
पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल ने दी आकर्षक प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर ज्ञान प्रतियोगिता पोर्टल, पुस्तकें और निवेश आधारित फिल्मों का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “विकसित मध्यप्रदेश-2047” का रोडमैप तैयार है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विरासत से विकास तक की यात्रा का प्रतीक है।
अभ्युदय मध्य प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते सीएम और अन्य मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
2000 ड्रोन ने दिखाई प्रदेश की गौरवगाथा
कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दिल्ली की कंपनी की मदद से विरासत से विकास पर आधारित भव्य ड्रोन शो पेश किया, जिसमें 2000 ड्रोन से अब तक का सबसे बड़ा विजुअल उत्सव होने का दावा किया गया।आसमान में विकसित मध्य प्रदेश को नए ढंग से दिखाया जाएगा। राज्य के अतीत से वर्तमान तक की विकास यात्रा को आसमान में उकेरा। इसमें राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक और तकनीकी पहचान को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया किया। इस ‘ड्रोन लाइट शो’ में 14 अलग-अलग फॉर्मेशन तैयार किया गया, जिनमें महाकाल मंदिर, मध्य प्रदेश का जिला-वार नक्शा, नर्मदा नदी की लहरें, खेतों में काम करता ट्रैक्टर, धान और गेहूं की बालियां और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का लोगो, भारत का नक्शा और बाघ की आकृतियां बनाई गई। ड्रोन ने आकाश में राज्य की ‘Heritage to Development’ थीम को जीवंत किया। इसमें आदिवासी नृत्य मुद्राओं, पारंपरिक मंडना कला, और ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ जैसे संदेश भी दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र भी रोशनी के माध्यम से प्रदर्शित किए। राज्य के तकनीकी और औद्योगिक विकास को दर्शाने के लिए ड्रोन से सोलर पावर प्लांट, मेट्रो ट्रेन, हवाई जहाज, स्मार्ट सिटी, हाईवे और आधुनिक फैक्टरियों की आकृतियां भी बनाई गई।