फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 के फाइनल में जीती जगम्मनपुर टीम, कप्तान विकास बने मैन ऑफ द मैच

Fri, 14 Apr 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind News Jagmanpur team won final of Chambal Cricket League Season-2
Bhind News: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 के फाइनल में जीती जगम्मनपुर टीम, कप्तान विकास बने मैन ऑफ द मैच
 
विज्ञापन
1 of 7
फाइनल में जीती जगम्मनपुर टीम - फोटो : अमर उजाला
भिंड जिले के पंचनद में चंबल विद्यापीठ के बैनर तले चंबल घाटी के बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय चंबल क्रिकेट लीग के आखिरी दिन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला जगम्मनपुर और बेनीपुरा टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

2 of 7
बेनीपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया - फोटो : अमर उजाला
बेनीपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 71 रन बनाए। बेनीपुरा की तरफ से दिए गए 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगम्मनपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया।
विज्ञापन

3 of 7
पिच पर मौजूद खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बेनीपुरा के कप्तान छोटू ने पहले ही गेंद पर जगम्मनपुर के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु को आउट किया। हालांकि, इसके बाद गौरव शर्मा ने पारी को संभाला। उन्होंने पांच छक्के लगाकर रन रेट तेजी से आगे बढ़ाया। गौरव ने 48 रन बनाए।

4 of 7
टॉस करते हुए - फोटो : अमर उजाला
जगम्मनपुर की टीम ने 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जगम्मनपुर के कप्तान विकास ने 6 विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम जगम्मनपुर के कप्तान विकास ने शहीद मणीन्द्रनाथ बनर्जी स्मृति ट्रॉफी और ₹8000 का चेक ग्रहण किया।
विज्ञापन

5 of 7
सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
वहीं उपविजेता टीम बेनीपुरा के कप्तान छोटू को क्रांतिवीर मोहित कुमार बनर्जी स्मृति ट्रॉफी और 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार बेनीपुपुरा टीम के कप्तान छोटू को दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
समापन समारोह में मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
चंबल क्रिकेट लीग-2 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दस्यु दलों को क्रांति का पाठ पढ़ाने वाले महान योद्धा गेंदालाल दीक्षित के वंशज शिक्षाविद् डॉ. मधुसूदन दीक्षित और चंबल घाटी के भगत सिंह के नाम से सुविख्यात शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान के अनुज इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
वहीं विशिष्ट अतिथि अमर सिंह तोमर, मनोज कुशवाहा, उल्फत सिंह चौहान एडवोकेट, डॉ कमल कुमार कुशवाहा, रेखा त्रिपाठी एडवोकेट, चंद्रोदय सिंह चौहान रहे। चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े डॉ शाहआलम राना, वीरेंद्र सिंह सेंगर, देवेंद्र सिंह और कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें