फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिनेमा हॉल में चल रही थी पुष्पा-2 और दर्शकों के दो गुटों में हो गया घमासन, फिर जमकर चले लात और घूंसे

Fri, 06 Dec 2024 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में पुष्पा 2 फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में दो गुटों में घमासान हो गया। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
सिनेमा हॉल में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज पर सिनेमा हॉल में जमकर हंगामा हुआ। कांतिशिवा मल्टीप्लेक्स में गुरुवार रात को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

2 of 4
सिनेमा हॉल में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। काफी देर तक दोनों गुटों में हाथापाई होती रही। इस दौरान हॉल में मौजूद अन्य दर्शकों और स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। कुछ देर बाद विवाद शांत हुआ और फिर दोनों गुट के लोग बिना फिल्म देखे ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

3 of 4
सिनेमा हॉल में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे। - फोटो : अमर उजाला
इस घटना की पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन, विवाद के दौरान किसी ने वीडिया बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। वीडियो में दोनों गुट के लोग सिनेमा हॉल में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सिनेमा हॉल में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे। - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है। झगड़े की वजह और विवाद करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें