मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के छोटा भीम को देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटा भीम नामक इस भारी-भरकम बाघ की शाही चाल देखते ही बनती है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली ज़ोन में सफारी के दौरान छोटा भीम पर्यटकों को नजर आया। यह शाही चाल के साथ धीरे-धीरे बाहर निकल रहा था। इस बाघ की उम्र लगभग छह वर्ष है। छोटा भीम ने खितौली ज़ोन को ही अपनी टेरिटरी बना रखा है। कुछ दिन पहले भी उसकी इसी इलाके में साइटिंग हुई थी। उस समय भी कुछ देर सामने आकर यह बाघ झाड़ियों में गुम हो गया था।