फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: 'अनारकली' के लिए हदें तोड़कर आ रहा 'सलीम', दो हाथियों की प्रेम कहानी चर्चा में

Thu, 01 Sep 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: 'अनारकली' के लिए हदें तोड़कर आ रहा 'सलीम', दो हाथियों की प्रेम कहानी चर्चा में Bandhavgarh Tiger Reserve: 'Salim' is coming to break limits for 'Anarkali', love story of two elephants in discussion
विज्ञापन
1 of 3
टाइगर रिजर्व में पहले से नर-मादा मिलाकर 14 पालतू हाथी मौजूद हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की प्रेम कहानी चर्चा में है। पार्क प्रबंधन ने उन्हें सलीम और अनारकली का नाम दे रखा है। जंगली हाथी सलीम पार्क की सबसे मशहूर हथिनी अनारकली से मिलने बार-बार आ रहा है। साथ ही वह हथिनी को धक्का लगाकर जंगल की ओर भी ले जाता है। कई बार पार्क प्रबंधन हथिनी को लौटाकर लाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
करीब 60 जंगली हाथियों का दल बांधवगढ़ के जंगलों में रह रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बांधवगढ़ में 2018 से जंगली हाथियों ने अपना रहवास बना लिया है और टाइगर रिजर्व में पहले से नर-मादा मिलाकर 14 पालतू हाथी मौजूद हैं। वहीं जंगली हाथियों का बांधवगढ़ के जंगलों में रहवास और विचरण बीते चार सालों से है। जब जंगली और पालतू हाथी आमने सामने होते हैं तो सामान्य व्यवहार होता है किसी तरह से भी दोनों के व्यवहार में आकस्मिक परिवर्तन नहीं देखा गया। पार्क प्रबंधन के मुताबिक महीने भर से एक अजीब कहानी देखने को मिल रही है। पार्क प्रबंधन द्वारा बनाए हाथियों के कैंप में कई दिनों से एक जंगली हाथी की आमद हो रही है। प्रबंधन अब उसे सलीम के नाम से जानता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की प्रेम कहानी चर्चा में है। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वह जंगली हाथी कैंप में यहां की एक हथिनी के पास आ रहा है। वह उसे धक्का मारते हुए कई बार जंगल की ओर भी ले जाता है। पार्क प्रबंधन के अधिकारी हथिनी को वापस ला रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों के मुताबिक ये एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमें एक ही प्रजाति के दो विपरीत जेंडरों के बीच आकर्षण होता है। बता दें कि करीब 60 जंगली हाथियों का दल बांधवगढ़ के जंगलों में रह रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें