Khandwa Mahashivratri 2024: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर सुबह 3 बजे से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, यहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इससे पहले तड़के 3 बजे मंदिर के पट खोले गए और प्रातः कालीन आरती की गई। हालांकि, भक्तों के लिए गर्भ गृह के पट 4 बजे खोले गए। सुबह 6 बजे तक भक्तों ने गर्भ गृह से बाबा ओंकार के दर्शन किए। इसके बाद भीड़ बढ़ने के कारण दर्शन की व्यवस्था गर्भ गृह के बाहर से कर दी गई। बता दें कि महाशिवरात्रि पर भगवान ओंमकार का फूल और बेलपत्र से आकर्षक श्रंगार किया गया और मंदिर परिसर को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया है।