फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack on Police in Dhar: गुमशुदा महिला को लेने गई पुलिस टीम पर पथराव, कुत्तों से कटवाया, तीन पुलिसवाले घायल

Sat, 14 May 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद धार में भी पुलिस दल पर हमला हुआ है। जिले के ग्राम खरबारी में एक गुमशुदा महिला की तलाश में पहुंची पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। कुत्ते छोड़ दिए गए। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गाड़ी भी फूट गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची पर हमलावरों का पता नहीं चला है।
 
विज्ञापन
1 of 3
धार में भी पुलिस दल पर हमला हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद धार में भी पुलिस दल पर हमला हुआ है। जिले के ग्राम खरबारी में एक गुमशुदा महिला की तलाश में पहुंची पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। कुत्ते छोड़ दिए गए। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गाड़ी भी फूट गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची पर हमलावरों का पता नहीं चला है।
 
विज्ञापन

2 of 3
धार पुलिस पर हमले में पुलिस की गाड़ी के कांच भी फूट गए। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार धार जिले में तिरला थाना क्षेत्र में हमला शनिवार सुबह 6 बजे हुआ है। बता दें कि तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ाबाव की एक महिला संगीता की गुमशुदगी उसके पिता गुलाब उर्फ गुल्ला ने दर्ज करवाई थी। साथ ही शंका जताई थी कि खरबारी के सुग्गा पिता सरदार उसे ले गया है। उसी महिला की खोजने तीन पुलिसकर्मी एएसआई मनीष भगोरे, हेड कांस्टेबल प्रकाश भाभर, आरक्षक महेंद्र राजपूत थाना क्षेत्र के ही ग्राम खरबारी गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
धार जिले में तिरला थाना क्षेत्र में हमला शनिवार सुबह 6 बजे हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही पुलिसकर्मियों को महिला मिली, वैसे ही महिला को भगाकर ले जाने वाले क्षेत्र के आदतन अपराधी सुग्गा और उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। उन पर पथराव किया गया। वहीं हेड कांस्टेबल प्रकाश भाभर पर आरोपी ने पालतू कुत्ते को भी छोड़ दिया। जिसने उनके पैर में काट लिया। पथराव में पुलिस वाहन के कांच भी टूट गए। तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में घायल पुलिसकर्मी बचते-बचाते थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद तीन-चार थानों का बल घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपियों की तलाश की गई। फिलहाल पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा। पुलिस जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें