फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

विज्ञापन
1 of 10
महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। जिससे पुलिस व कांग्रेसियों में झड़प हुई।
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

2 of 10
पुलिस व प्रशासन ने पांच कालीदास मार्ग जाने वाले सभी रास्तों पर नाका बंदी कर कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग लगाकर माल एवेन्यू पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

3 of 10
इससे नाराज कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग गिराकर पुलिस दल पर चावल-आलू, प्याज से पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी पानी की बौछार मारकर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक हंगामा चलते रहने से पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर गोसाईगंज जेल भेज दिया गया।

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

4 of 10
माल एवेन्यू स्थित उप्र. युवा कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने महंगाई व भ्रष्टाचार का विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

5 of 10
इसके साथ ही पांच कालीदास मार्ग स्थित गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस व प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कांग्रेसियों को माल एवेन्यू पर ही चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए घेर लिया। (गिरफ्तार कर कांग्रेसियों को जेल ले जाती पुलिस।)
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

6 of 10
इससे नाराज कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग गिरा कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कांग्रेसियों पर पानी की बौछार कर खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसी जमे रहे। (कांग्रेसियों पर पानी की बौछार करती पुलिस।)
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

7 of 10
इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच नोंकझोंक व धक्का मुक्की चलती रही। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में दाल चावल, प्याज व आलू की बौछार शुरू कर दी।

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

8 of 10
हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए। बाद में पुलिस ने जबरन सैकड़ों कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर गोसाईगंज जेल भेज दिया। युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी डा. आशीष दीक्षित ने पुलिस के बरताव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार भी मोदी सरकार के साथ महंगाई का बराबर समर्थन कर रही है।

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

9 of 10
मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि कांग्रेस महंगाई को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है कांग्रेस खाली हाथ किसान और खाली पेट गरीब का निवाला छीनने वाली किसी भी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन

गृहमंत्री के घर बवाल करने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने 'धोया'

10 of 10
उन्होंने प्रशासन व पुलिस द्घारा कांग्रेसियों के साथ किए गए बर्ताव की निन्दा करते हुए जेल भेजे गए कांग्रेसियों को रिहा करने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें