फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किचन से ग्राउंड फ्लोर तक खून ही खून... शादी से पहले ही करने लगा था ये काम; अब प्रेमी ने युवती को मार डाला

Mon, 24 Nov 2025 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। शादी से इनकार करने पर आरोपी प्रेमी नाराज था। आरोपी ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
1 of 9
lucknow murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार दोपहर प्रेमी ने घर में घुसकर थर्माकोल काटने वाले कटर से बीएससी की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या के पीछे दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को वजह बताया है।

धर्मावतखेड़ा गांव निवासी पूनम रावत एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। रविवार दोपहर पूनम काम पर गई थीं। उनकी बड़ी बेटी प्रियांशी (19) और छोटी बेटी महक घर पर थीं। दोपहर लगभग 12.30 बजे बीबीडी लोनापुर निवासी आलोक रावत उनके घर पहुंचा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी आलोक रावत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के भूतल पर मौजूद महक से प्रियांशी के बारे में पूछकर पहली मंजिल पर पहुंचा। यहां किचन में मौजूद प्रियांशी से किसी बात पर उसकी बहस हो गई। इस बीच आरोपी ने कटर निकाल कर प्रियांशी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर गला रेत दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक प्रियांशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन की नस कटने से खून से लथपथ प्रियांशी गला पकड़े चीखती हुई सीढ़ियों से नीचे उतरकर बरामदे तक पहुंची और दम तोड़ दिया। इस बीच आलोक बुलेट से भाग निकला। 
 

4 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी से पहले ही करने लगा था मारपीट
प्रियांशी की मां पूनम के मुताबिक, दो वर्ष पहले एक रिश्तेदार के तिलक में बेटी प्रियांशी (19) की मुलाकात आलोक रावत से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद आलोक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो सभी लोग तैयार हो गए। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन महक के मुताबिक, आलोक का घर आना जाना शुरू हो गया। लेकिन आलोक ने कई बार शराब के नशे में प्रियांशी के साथ मारपीट की। इस पर प्रियांशी ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे आलोक नाराज था और प्रियांशी पर शादी का दबाव बना रहा था।
 
विज्ञापन

6 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी को अफसर बनाना चाहती थी मां....
प्रियांशी के पिता रमेश कुमार की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां पूनम ने नौकरी कर बेटियों का कॉलेज में दाखिला कराया। हत्या की खबर पाकर पूनम रोते-बिलखते घर पहुंचीं। खून से लथपथ बेटी के शव को गले से लगाकर रोने लगीं।
विज्ञापन

7 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम ने बताया कि वह प्रियांशी को अफसर बनाना चाहती थीं। उम्मीद थी कि प्रियांशी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सहारा बनेगी, पर आलोक ने उनकी पूरी दुनिया ही उजाड़ दी।
 

8 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसने भी देखा मंजर, सहम गया
वारदात के बाद घर की पहली मंजिल पर बने किचन से लेकर नीचे बरामदे तक बिखरा खून ही खून देख हर कोई सहम गया। गांव में इस बात की चर्चा भी है कि स्थानीय लोगों को आलोक का प्रियांशी के घर आना-जाना पसंद नहीं था। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था।
 
विज्ञापन

9 of 9
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सना कटर मिला 
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि छानबीन के दौरान मौके से खून से सना हुआ कटर मिला है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी आलोक रावत को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें