इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम' कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा से जुड़ी 101 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
2 of 6
लोकार्पण करते योगी आदित्यनाथ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ ने कह देश को दिशा दिखाने वाला राज्य जब बीमार हो जाए तो भारत कैसे विकास करेगा। आज खुद को स्थापति करना है तो टीम स्प्रिट और टेक्नोलॉजी की अवश्यकता है। प्रावधिक शिक्षा में बहुत सम्भावनाएं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सीएम का सम्मान करते संयोजक
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बेस्ट प्रैक्टिसेज पोर्टल का भी शुभारंभ किया। साथ ही 'प्रावधिक शिक्षा के बढ़ते कदम' पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोपाल टंडन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
4 of 6
मॉडल देखते सीएम
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल के बारे में जानकारी भी ली। शोध को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति अविष्कारक बन सकता है अगर वो अपनी प्रतिभा जान जाए।
विज्ञापन
5 of 6
पुस्तक का विमोचन करते सीएम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ ने कहा तकनीक का प्रयोग किस प्रकार सरकार की योजनाओं में लागू करके उनकी कीमत को कम किया जा सकता है। हमें इस दिशा में सोचने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश में 75 जिले है क्या सम्भव है इन जिलों में प्राविधिक इन्वेंशन सेंटर बने। इन जिलो में से कई अपने वजूद को बचाने में लगे हैं। हम चाहते है कि 75 जिलो की पहचान अपने प्रोडक्ट से हो।