डॉ अमर जीत यादव
- फोटो : amar ujala
अगर आप लगातार कमर दर्द से पीड़ित हैं तो अपनी जीवनशैली पर गहराई से मंथन करें। यूं तो कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन लगातार बैठे रहने की आदत भी कमर का दर्द देती है। इसके अलावा सर्जिकल डिलीवरी, ऊंचे हील की सैंडिल पहनने से भी कमर में दर्द होता है। लविवि योग संस्थान के प्रवक्ता डॉ. अमर जीत यादव कमर दर्द और पीठ दर्द में योग को सबसे मुफीद मानते हैं। उनका कहना है कि पीछे मुड़कर करने वाले आसन जैसे धनुआसन, चक्रासन, मकरासन और कोणासन करने से दर्द में राहत देते हैं। वहीं, आसनों का अभ्यास हमेशा प्रशिक्षित योगाचार्य के निर्देशन में ही करना चाहिए।