फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई जिलेदार के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को, इम्तिहान के लिए ये लोग ही होंगे पात्र

Mon, 15 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
exam
सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी। इसके लिए सिंचाई मुख्यालय से सभी खंडों में आवेदकों के प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। यह परीक्षा अलीगंज में लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में होगी। विभाग में जिलेदार के करीब 600 पद लंबे समय से खाली हैं, जिन्हें लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रमोशन देकर भरा जाना है।
विज्ञापन

2 of 5
sepoy recruitment exam - फोटो : amar ujala
सिंचाई पर्यवेक्षक या समकक्ष पद पर कार्यरत कर्मचारी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। पिछले दिनों विभागीय लिखित परीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया था। बताते हैं कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना की सीबीआई जांच के आदेश के बाद समिति में शामिल कई अधिकारियों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जता दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Exam Hall
उनका कहना था कि उच्चाधिकारी दबाव में लेकर मनमुताबिक काम करा लेते हैं, और जब परेशानी खड़ी होती है तो कोई साथ नहीं देता है। इसके बाद शासन ने पूरी पारदर्शिता के साथ मुख्यालय स्तर पर परीक्षा कराने का फैसला किया। 

4 of 5
exam shimla
अधीक्षण अभियंता, द्वादश मंडल आरके मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता, द्वादश मंडल के आदेश में कहा गया है कि परीक्षा 13 नवंबर को सवेरे 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लोक सेवा आयोग, परीक्षा भवन, सेक्टर डी, अलीगंज, लखनऊ में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
exam
आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी आवेदक को किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं मिल पाता है तो वह तेलीबाग स्थित उनके कार्यालय से परीक्षा तिथि के एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र ले सकता है। इसके लिए उसे अपना फोटो साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें