कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे। कोच के कहने पर भी उन्होंने खुद को शूटर मानने से इन्कार कर दिया था लेकिन आज विश्व के टॉप 10 शूटरों में इनका नाम शुमार है। सेना में नायब सूबेदार के पद से स्टार शूटर बनने तक का सफर बड़ा ही रोमांचक है। जानिए इनकी पूरी कहानी।
विज्ञापन
2 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
ये कोई और नहीं, लखनऊ के जीतू राय हैं। जीतू ने सोमवार को गोल्ड कोस्ट कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। जीतू ने 10 मीटर एअर पिस्टल में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
3 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
साल 2016 में खेल रत्न से सम्मानित जीतू राय का जन्म 26 अगस्त 1987 में नेपाल में हुआ था। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। कुछ साल बाद वे भारत आ गए। 2006 में जीतू इंडियन आर्मी के गोरखा राइफल्स में नायब सूबेदार पद पर भर्ती हुए।
4 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में इन्हें पोस्टिंग मिली और फिर ये लखनवी ही हो गए। जीतू के कोच गर्वराज राय उनसे पहली मुलाकात याद कर मुस्कुरा देते हैं। वे बताते हैं कि पहली बार जब ट्रेनिंग के दौरान उससे शूट करने को कहा तो वह हिचकिचाया लेकिन जब उसने निशाना साधा तो वो सटीक था। मैं उससे इंप्रेस हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
गर्वराज कहते हैं कि मैंने जीतू से शूटिंग की प्रैक्टिस करने को कहा तो वह खुद को शूटर मानने से ही इन्कार करने लगा। बोला- सर मैं यहीं ठीक हूं। शूटिंग में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। काफी कहने के बाद उसने ट्रेनिंग शुरू की। मैंने उसे पुणे आर्मी में ट्रेनिंग के लिए भेजा। शुरुआत में तो उसका प्रदर्शन ठीक नहीं था लेकिन कहते हैं ना कि मेहनत रंग जरूर लाती है और वही हुआ।
विज्ञापन
6 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
2014 से जीतू ने अपना खाता खोला। म्यूनिच में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में जीतू राय ने 10 मीटर एअर पिस्टल में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। फिर मारिबर में दो मेडल जीते। 10 मीटर में गोल्ड और 50 मीटर एअर पिस्टल में स्लिवर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
7 of 8
jeetu rai
- फोटो : amar ujala
2014 के कॉमन वेल्थ गेम्स ग्लास्गो में जीतू राय ने 50 मीटर एअर पिस्टल में गोल्ड जीतकर फिर रिकॉर्ड बनाया। 2014 में ही साउथ कोरिया में आयोजित एशिन गेम्स में उन्होंने 50 मीटर में गोल्ड और 10 मीटर में कांस्य पदक जीता।
2016 में आयोजित रियो ओलंपिक्स में जीतू फाइनल तक ही पहुंच सके थे। मेडल उनके हाथ नहीं लगा था। वहीं, 2017 में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप में हिना सिंधु के साथ मिक्स्ड टीम में उन्होंने गोल्ड मेडल झटके थे। इस जीत पर यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें एक कोरड़ से ज्यादा रुपये की प्राइज मनी दी थी। सबसे ज्यादा प्राइज मनी पाने वाले खिलाड़ी जीतू राय ही हैं।