रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली गोमतीनगर निवासी मुस्कान (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव सुलभ आवास निवासी प्रॉपर्टी डीलर बृजकिशोर के मकान में फंदे से लटका मिला। (जांच करती पुलिस।)
विज्ञापन
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
2 of 9
मुस्कान पिछले सात महीने से मड़ियांव के सीतापुर रोड बिघौलीपुर निवासी पति वीरेंद्र बंसल और पांच वर्षीय बेटी वैशाली को छोड़कर बृजकिशोर के साथ रह रही थी। (मुस्कान के परिजन)
विज्ञापन
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
3 of 9
बुधवार सुबह मुस्कान के कमरे का दरवाजा टूटा पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बृजकिशोर और उसके साथ रह रहे तीन युवकों ने दरवाजा बंद देख मुस्कान को आवाजें दीं। कोई रिस्पांस न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। (जांच करती पुलिस।)
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
4 of 9
भीतर शव लटकता देख बृजकिशोर और उसके साथी भाग गए। एसओ श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि वीरेंद्र बंसल ने बृजकिशोर पर मुस्कान को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
5 of 9
मुस्कान मूल रूप से लालकुआं में सफलबाग कॉलोनी निवासी जहीर अहमद की बेटी थी। सात साल पहले उसने वीरेंद्र से प्रेम विवाह किया था। (इसी फ्लैट में मिली मुस्कान की लाश।)
विज्ञापन
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
6 of 9
मुस्कान हजरतगंज के जॉपलिंग रोड स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करती थी। एसओ ने बताया कि पति के साथ उसके संबंध खराब चल रहे थे। इस दौरान ऑफिस आते-जाते बड़गांव गोंडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर बृजकिशोर से उसकी पहचान हुई। (मृत युवती मुस्कान-तस्वीर)
विज्ञापन
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
7 of 9
सात महीने पहले मुस्कान पति और बेटी को छोड़ बृजकिशोर के साथ रहने लगी। एसओ ने बताया कि पहले दोनों गोमतीनगर के विनीतखंड में एक किराये के मकान में रहते थे। तीन महीने पहले ही दोनों सुलभ आवास के फ्लैट नंबर ए-18/23 में रहने आ गए।
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
8 of 9
यहां बृजकिशोर के साथ उसके तीन और साथी रहते थे। मुस्कान के पति व माता-पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मुस्कान का शव दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका था। उसका शरीर बेड पर लगभग बैठी अवस्था में था। मुस्कान के परिवारीजनों का कहना है कि बृजकिशोर उसे परेशान करता रहता था।
पति से अलग प्रेमी संग रह रही युवती की खुदकुशी पर सवाल
9 of 9
वह जब भी मायके आती थी, बृजकिशोर उसे फोन कर जल्दी घर लौटने का दबाव बनाता था। वहीं पति वीरेंद्र ने भी बृजकिशोर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा प्रार्थना पत्र दिया है। एसओ ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।