फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का गुस्सा देख बीच से ही भागे अतिक्रमण हटाने गए अफसर

Mon, 13 Jun 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
नगर न‌िगम ने हटाया अत‌िक्रमण - फोटो : amar ujala
लक्ष्मण मेला मैदान के पास अशोक मार्ग पर रविवार को नगर निगम का अतिक्रमण अभियान महिलाओं के विरोध के चलते ठप हो गया। अतिक्रमण हटाए जाने के बीच महिलाएं विरोध में आ गईं।
विज्ञापन

2 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
वहीं मौके पर महिला पुलिस के नहीं होने के चलते नगर निगम को अपना अभियान बीच में ही बंद करना पड़ा। नगर निगम अफसर खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे का समय देकर लौट आए। 
विज्ञापन

3 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
अवैध कब्जे नहीं हटाने पर मंगलवार को नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा। रविवार को दोपहर में सिकंदरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका के बीच अतिक्रमण हटवाया गया।

4 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
लक्ष्मण मेला मैदान के पास अतिक्रमण हटवाने के बीच कब्जा करने वाले लोग हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच नगर निगम ने अतिक्रमण हटाना जारी रखा। 
विज्ञापन

5 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
वहीं फुटपाथ पर अस्थाई रूप से बना ली गईं दुकानों और झोपडियों को हटाने के समय महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन महिलाओं को हटाने केलिए महिला पुलिस वहां मौजूद नहीं थी। 
विज्ञापन

6 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
जोनल अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चार झोपड़ियां और नदिया किनारे पीसीओ तुड़वाया गया है। बाकी 15 झोपड़ियों और दुकानों को हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अतिक्रमण अभियान - फोटो : amar ujala
मंगलवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। हजरतगंज थाना की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। इस दौरान महिला पुलिस का एक दस्ता भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें