यूपी में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इसे लेकर छात्राओं व पुलिस में भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
2 of 12
छेड़छाड़ व दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिवर्तन चौक से विधान भवन तक मार्च निकाला।
विज्ञापन
3 of 12
हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डीएम आवास पर ही रोक लिया।
4 of 12
इससे नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
5 of 12
मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने सरकार से महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
6 of 12
इलालाबाद से आई छात्रा नलिनी ने कहा कि हालात यह है कि महिलाएं और लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
7 of 12
आए दिन घट रही इन घटनाओं से देश-दुनिया में प्रदेश की छवि को खराब कर रही है, लेकिन राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन आंख मूंदे हुए है।
8 of 12
आगरा की काजल कपूर ने कहा कि बुलंदशहर में हाईवे पर मां और बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बावजूद उन्हें अब तक कोई सजा नहीं हुई।
9 of 12
कार्यकर्ताओं ने सभी हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्कूलों और महाविद्यालयों में आत्मरक्षा शिविर लगाने, भीड़भाड़ वाली जगह में महिला पुलिस की संख्या बढ़ाने, दुष्कर्मियों को कोर्ट द्वारा फांसी या उम्रकैद की सजा दिलाने सहित कई मांगे की। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।