फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से न मिल पाने से नाराज महिलाएं गोमती में कूदीं, चार की हालत गंभीर, तस्वीरें

Wed, 26 Oct 2016 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता न हो पाने से नाराज प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पांच रसोइयों ने मंगलवार को गोमती नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जल पुलिस के नादारद रहने के कारण इनके साथियों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला। इनमें से चार की हालत काफी बिगड़ गई जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
साथियों की हालत खराब होने से नाराज रसोइए पुलिस को चकमा देकर विधानभवन पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। करीब आधा घंटा तक चले प्रदर्शन के बाद रसोइए अपने शिविर में लौट गए।

4 of 6
बता दें दस हजार रुपये मानदेय, दुर्घटना बीमा व अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ के बैनर तले रसोइए लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश अध्यक्ष काजल कटियार ने बताया कि सीएम से वार्ता न कराए जाने से नाराज बागपत की राखी, मेरठ की सीमा, मुजफ्फरनगर की सविता, शामली की अनीता और मेरठ के कुंवर पाल ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इनमें राखी, सविता, अनीता और कुंवर पाल की हालत काफी बिगड़ गई। इन्हें पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें