फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पर और बढ़ा आक्रोश, छह ठेकों पर महिलाओं का धावा, तोड़फोड़, आगजनी

Wed, 05 Apr 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ में हाईवे से हटाए गए शराब के ठेके कॉलोनियों और गली-मुहल्ले में खोलने से नाराज लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतरीं।
विज्ञापन

2 of 9
हजरतगंज के बालू अड्डा, गोमतीनगर के विवेकखंड, पीजीआई, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज सहित जगह-जगह पर लोगों ने ठेकों पर धरना-प्रदर्शन किया। कई जगह पर तोड़फोड़ और आगजनी से हालात बेकाबू हो गए। एसएसपी मंजिल सैनी ने ठेकों पर बवाल और अराजकता रोकने के निर्देश देते हुए सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 9
गोमतीनगर के विनयखंड के बेलहवां की महिलाओं ने देशी शराब के ठेके पर मंगलवार शाम धावा बोला। महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी थे। बड़ी संख्या में लोगों को आता देख कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग निकले। गुस्साई महिलाओं ने रिहायशी इलाके में टीसीआई सेंटर में दो साल से अवैध तरीके से चल रहे ठेके को फूंक डाला।

4 of 9
एएसपी उत्तरी विजय ढुल और सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच ठेके के कर्मचारी से स्थानीय लोगों ने हाथापाई कर ली। पुलिस ने लोगों को भगाने के लिए सड़क पर लाठियां चटकाईं।
विज्ञापन

5 of 9
हजरतगंज थानाक्षेत्र के बालू अड्डे के पास 50 मीटर की दायरे में शराब की तीन दुकानें हैं। इसमें चौराहे के पास देशी शराब, यहां से 50 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी वाइन और बीयर शॉप आमने सामने है।
विज्ञापन

6 of 9
मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे स्थानीय लोगों ने तीनों दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देशी शराब के  ठेके से शुरू हुआ हंगामा बीयर शॉप में तोड़फोड़ के बाद समाप्त हुआ। यहां करीब दो घंटे तक स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

7 of 9
शराब की दुकान में लगाई गई आग।

8 of 9
लोगों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन

9 of 9
लोगों ने शराब की दुकान में आग लगा दी और बोर्ड तोड़ डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें