फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों की दबंगई और पुलिस की मिलीभगत से परेशान महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 27 May 2017 09:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आत्मदाह के ल‌िए पहुंची मह‌िला
दबंगों और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान सीतापुर की एक महिला ने लखनऊ विधानसभा के सामने बच्चे के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से महिला की जान बचा ली गई।
विज्ञापन

2 of 5
आत्मदाह के ल‌िए पहुंची मह‌िला
सीतापुर के पकरिया पुरवा इलाके की रहने वाली गुलाबा ने बताया क‌ि उसके पट्टीदार जलील, इश्तियाक, अफसरजहां, मंतसा, शिकार ने उसके पत‌ि से धोखे से कोरे कागज पर दस्तखत करवा ल‌िए। जब बैंक के लोग आए तो पता चला क‌ि हमारी जमीन पर लोन लेने के लिए उन लोगों ने धोखाधड़ी की है। मेरे पत‌ि ने लोन लेने से मना कर‌ दिया तो ये लोग दुश्मनी मानने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
सुसाइड
इसके बाद एक दिन घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा और बेटी के साथ अभद्रता की। महिला ने बताया क‌ि तम्बौर पुलिस ने इन सबके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

4 of 5
आत्मदाह के ल‌िए पहुंची मह‌िला
महिला ने बताया क‌ि ये लोग दबंग‌ किस्म के हैं और इन्होंने धमकी दी क‌ि आरोपियों ने धमकी दी की कहीं भी जाओगी तो सुनवाई नहीं होगी, हम थाना खरीद लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुसाइड
महिला ने आरोप लगाया क‌ि पुलिस और दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर जब मैंने 13 मई को अधिकारियों को आत्मदाह करने की सूचना दी तो आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्होंने मेरी बेटी को अपने कब्जे में कैद करके रख लिया। महिला ने प्रार्थनापत्र में ये सारी जानकारी देते हुए लिखा, मैं पेरशान हो चुकी हूं और विधानसभा के सामने आत्मदाह कर लूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें