वह भले ही देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनकी राजनीति में जरा भी दिलचस्पी नहीं। उन्हें शेर, चीतों का साथ पसंद आता है और सुकून मिलता है घने जंगलों में। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिलाषा यादव की।
विज्ञापन
2 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह के भाई अभयराम यादव की बहू अभिलाषा यादव उभरती वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। उन्होंने अमर उजाला से बात की अपने इस पैशन, यादव परिवार से रिश्ते और जंगल में कभी न भुला पाने वाले रोमांचक अनुभवों के बारे में।
विज्ञापन
3 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
अभिलाषा ने बातचीत की शुरुआत अपना परिचय एक हाउस वाइफ और दो बच्चों की मां के रूप में देते हुए की। जब हम उनसे बात करते गए तो पता चला कि वह कितनी मेहनती और टैलेंटेड वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं।
4 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
अभिलाषा ने स्कूलिंग सेंट पॉल स्कूल से की, ग्रेजुएशन अवध डिग्री कॉलेज और दिल्ली आईआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। उन्होंंने बताया कि वह प्रकृति के काफी करीब हैं और फोटोग्राफर परिवार में पले-बड़े होने के चलते उनका झुकाव वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की तरफ हो गया। हालांकि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की ट्रेनिंग उन्होंने कहीं से नहीं ली हैं।
विज्ञापन
5 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
अभयराम यादव के बेटे अनुराग यादव की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि फोटोग्राफी उनके खून में है। शायद यही वजह है कि इतने बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ने के बाद भी वह फोटोग्राफी को एंज्वॉय करती हैं। हालांकि उनके बच्चों में पॉलिटिकल ब्लड है तो वे अभी से राजनीति में दिलचस्पी लेती है। अभिलाषा की बेटी 16 और बेटा 12 साल का है।
विज्ञापन
6 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि उनके दादाजी फोटोग्राफर थे, इसके बाद उनके पिताजी भी फोटोग्राफर रहे और अब उनके भाई भी इसी फील्ड में हैं। अभिलाषा ने बताया कि उनके दादा जी ने 1947 में लखनऊ के हुसैनगंज में फोटो स्टूडियो बनाया था। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से उनकी जान-पहचान उसी स्टूडियो की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
7 of 13
मुलायम सिंह
- फोटो : amar ujala
वह बताती हैं कि मुलायम सिंह पहली पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने उनके पिता के स्टूडियो पर ही आए थे। अभिलाषा ने बताया कि नेताजी ‘यादव स्टूडियो’ का बोर्ड देखकर ही अंदर आए थे। उन्हें उनके पिता की तस्वीरें और व्यवहार काफी पसंद आया इसके बाद से ही उनका आना-जाना शुरू हो गया।
8 of 13
मुलायम सिंह
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया, नेताजी ने पहला प्रोफाइल मेरे पिता से ही बनवाया था। इसके बाद वे और उनके परिवार के लोग अकसर हमारे यहां खाने पर आते। अभिलाषा बताती हैं कि एक-दूसरे के परिवार वाले अच्छे लगे फिर अभयराम के बेटे अनुराग से उनकी शादी हो गई।
9 of 13
अभिलाषा यादव
अभिलाषा बताती हैं कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बहुत ही मेहनत और धैर्य का काम है। उन्होंने बताया कि शूट के लिए 19 घंटे तक जंगल में इंतजार करना पड़ा है इसके साथ ही धूप, गर्मी, भूख-प्यास इन सबकी परवाह किए बिना घने जंगलों में घूमना पड़ता है। लेकिन नेचर लवर होने के नाते अभिलाषा को ये सब सुकून देता है।
10 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
अभिलाषा ने बताया कि कई बार फोटोग्राफर्स खतरनाक सिचुएशन में फंस जाते हैं। अभिलाषा खुद कई बार बाघ और हाथी के गुस्से का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वो वाइल्ड हैं, हम नहीं, हम अगर उनके इलाके में जाते हैं तो हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उनके लिए परेशानी न बनें।
11 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
अभिलाषा दुधवा नेशनल पार्क अक्सर जाती रहती हैं। हाल ही में कैनन के साथ फोटोग्राफर्स का ग्रुप शूट करके लौटा है। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स की वजह से जंगलों में गड़बड़ियां नहीं हो पातीं। घने जंगलों में क्या हो रहा है इस पर नजर नहीं रखी जा सकती और फोटोग्राफर के हाथ में कैमरा होता है तो ऐसी स्थिति में गड़बड़ियां सामने आ जाती हैं।
12 of 13
अभिलाषा यादव
- फोटो : amar ujala
ये तस्वीर अभिलाषा यादव के मसाईमारा (केन्या) शूट के दौरान की है। उन्होंने बताया कि वैसे तो वह सभी जानवरों की तस्वीरें लेती रहती हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा टाइगर पसंद है।
आने वाले दो से चार दिसंबर तक चंबल में बर्ड फेसिटवल होने जा रहा है जिसके लिए भेजी गई अभिलाषा यादव की इस तस्वीर को काफी सराहना मिली।
(PICTURE COURTESY: Abhilasha Yadav)