इस विपत्ति के बावजूद पीड़िता ने आठ दिन तक अस्पताल में रहकर कोरोना से जंग जीत ली और स्वस्थ्य होकर मायके चली गई। महिला का कहना है कि पति के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इंदिरानगर की हिना (24) का निकाह 26 फरवरी 2019 को चांदन गांव निवासी फकरुल के साथ हुआ था। गत चार जुलाई को उसे डिलिवरी के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।