बुधवार को हजरतगंज में उस समय जाम लग गया जब लोगों ने सीएम योगी को सड़क पर पैदल चलते देखा। वीआईपी मूवमेंट से हटकर सामान्य अंदाज में उन्हें देख लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
yogi
- फोटो : amar ujala
अचानक से पूरा ट्रैफिक रुक गया। बसें रुक गईं, लोगों को सीएम के साथ चल रहे गार्ड ने रोका। अपने अब तक के कार्यकाल में पहली बार वे बिना वाहन के पैदल चले तो लोगों का चौंकना लाजमी ही था।
विज्ञापन
3 of 5
yogi and puri
- फोटो : amar ujala
योगी के साथ जब हरदीप सिंह पुरी को लोगों ने देखा तो मामला कुछ समझ में आया। दरअसल, राज्यसभा सदस्य उपचुनाव के नामांकन के लिए योगी, भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ जा रहे थे।
4 of 5
yogi and puri
- फोटो : amar ujala
वे भाजपा कार्यालय से निकलकर विधानसभा तक पैदल ही पहुंचे। इस दैरान येगी को देखने के लिए लोग लालायित दिखे।
विधानसभा में हरदीप सिंह पुरी ने सीएम, डिप्टी सीएम समेत भाजपा के कई नेताओं के समक्ष राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। सीएम योगी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पुरी को बधाई दी।