फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बौछारों की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Thu, 12 Dec 2019 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दो दिनों से बर्फीला सा अहसास करा रहा मौसम बृहस्पतिवार को भिगो सकता है। बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी-बौछारों की संभावना जताई गई है। ऐसे में ठंड और बढ़ जाएगी। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है और अब उसका असर धीरे-धीरे मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से होने वाले मौसमी बदलाव से लखनऊ समेत आसपस के इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
इन सबके बीच पारे में भी उतार-चढ़ाव होगा। बदलते मौसम की आहट बुधवार को भी दिखी, जब दोपहर को धूप के बावजूद हवाओं के झोंके सिहराते रहे।

4 of 5
रात को गलन हावी रही। वहीं, न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम
मौसमी बदलावों का दौर शनिवार तक जारी रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें