फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसूनी बारिश में भीगा लखनऊ, मौसम विज्ञानियों ने दो दिन तक मध्यम से भारी बरिश की दी चेतावनी

Wed, 24 Jun 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
आठ दिनों से पूर्वी यूपी में ठहरे मानसून में हलचल हुई है। राजधानी मंगलवार को जहां प्री-मानसूनी बारिश में भीगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बुधवार को लखनऊ में आमद दर्ज करा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार और गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि 16 तारीख से पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठहरे मानसून में पिछले 24 घंटों में मूवमेंट दिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
मंगलवार को मानसून भले ही राजधानी में आमद दर्ज ना करा पाया हो लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों तक मानसून पहुंचा है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बुधवार को लखनऊ में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है। मंगलवार को सुबह से ही कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें पड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 13.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें