फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पर दिन चढ़ने के साथ निकली धूप ने दी राहत, तस्वीरें

Sun, 03 Jan 2021 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में नए वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। रविवार की सुबह लखनऊ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने ठंड को और बढ़ा दिया। हालांकि, धूप निकलने के साथ ही लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इसके पहले शुक्रवार को आधा डिग्री पारे में शहर को कंपाने वाले मौसम के तेवर शनिवार को सुस्त हो गए।  गलन भरी पछुआ हवा का असर कमजोर पड़ने के साथ न्यूनतम और अधिकतम पारा चढ़ गया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री से ऊपर जा पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
साल के पहले दिन पहाड़ों की बर्फीली ठंड में ठिठुराने वाले मौसम के तेवर शनिवार को बदले नजर आए। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले छह डिग्री से अधिक चढ़ा। यह 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24 घंटे के मुकाबले तीन डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
दोपहर में धूप की तेजी ने गलन भरी ठंड से मामूली राहत जरूर दिलाई, लेकिन बादलों की आवाजाही ने बीच-बीच में धूप के मिजाज बिगाड़े। शाम होते-होते गलन फिर हावी हुई। रात तक शहर में कोहरे ने दस्तक दी, जिससे सड़कों पर दृश्यता घटी।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा का जोर धीमा पड़ने से तापमान सामान्य से अधिक या आसपास दर्ज किए गए हैं। पहाड़ों पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान के नजदीक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके चलते दो-तीन दिनों तक राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ गरज, चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
चढ़ता-उतरता तापमान
दिन-- अधिकतम-- न्यूनतम
02 जनवरी-- 24.4-- 06.8
01 जनवरी-- 20.3-- 00.5
31 दिसम्बर-- 18.2-- 04.0
30 दिसम्बर-- 22.4-- 06.3 (तापमान अधिकतम और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें