फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल, विज्ञानी बोले- आने वाले दिनों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार

Fri, 05 Jul 2019 02:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
lucknow weather - फोटो : amar ujala
सुस्त पड़े मानसून के सक्रिय होने के बाद सप्ताह के अंत तक लखनऊ समेत आसपास के इलाकाें में गरज-चमक केसाथ धीमी, तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक बादलों की आवाजाही, छाए रहने के साथ कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें रुक-रुककर भिगोती रहेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुस्त पड़ी मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। वायुमंडल में आर्द्रता प्रतिशत भी बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ऐसे में आने वाले दिनों में लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आते-जाते बादलों के साथ कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार हैं। यह दौर सोमवार तक भी खिंच सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कुछेक स्थानों पर तेज बौछारों के पड़ने के भी आसार हैं। इन सबके बीच बृहस्पतिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें