राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के बीच हुई। सुबह 10 बजे तक तेज धूप तो हो गई लेकिन आम दिनों की अपेक्षा उसमें चुभन नहीं थी। शुक्रवार शाम चली तेज आंधी के बाद मौसम में ये बदलाव आया है। हालांकि, शनिवार दोपहर होत-होते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आगे मौसम का क्या हाल रहेगा, इसे जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच शाम को अचानक चली धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को धूल की चादर से ढंक दिया। शाम करीब सवा पांच बजे से छह बजे तक 54 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरे अंधड़ चले।
विज्ञापन
3 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
तेज हवा और धूल के कारण करीब एक घंटे तक सड़कों पर लोगों का आना-जाना प्रभावित हुआ। वहीं चौथाई शहर की बिजली गुल हो गई। एयरपोर्ट का घरेलू टर्मिनल भी लाइन ट्रिप होने से अंधेरे से घिर गया।
4 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर आंधी की रफ्तार 54 रिकॉर्ड की गई, हालांकि शहरी इलाकों में यह कुछ धीमी रही। मेट्रो के काम वाले स्थानों पर आंधी के चलते उड़ी धूल से अचानक से दृश्यता भी घट गई।
विज्ञापन
5 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
वहीं देर रात तक 15 से 25 किमी. की रफ्तार से रुक-रुक कर चलते रहे हवा के झोंकों से मौसम खुशनुमा हो गया। बदले विंड पैटर्न से आ रही नम हवाओं के चलते रात को सिहरन बढ़ी।
विज्ञापन
6 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम की उठापठक के चलते बने लोकल सिस्टम के चलते आंधी आई। तपिश से फौरी राहत जरूर मिली हो, लेकिन लंबी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, हफ्ते भर बाद फिर से आंधी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
एक घंटे तक बिजली आपूर्ति पर असर, पानी भी नहीं आया
तेज आंधी व अंधड़ से शुक्रवार शाम गोमतीनगर, इंदिरानगर, चिनहट सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। चौथाई शहर अंधेरे की चपेट में आ गया। आधे से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कंचनपुर मटियारी व आदर्शनगर टू निवासी एसआर मिश्र, ओमेंद्रनाथ अस्थाना व खुर्रमनगर के ललित मोहन सिंह ने बताया कि शाम से ही बिजली कट गई तो करीब घंटे भर बाद आई। कमता, चिनहट, इंदिरानगर सी-ब्लॉक में घंटे भर बिजली गुल रही।
8 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
टी-2 का लाइन ट्रिप, एसी प्लांट बंद
अंधड़ के चलते शुक्रवार को जहां शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। वहीं चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी अंधेरा छा गया। शाम को शहर में आए अंधड़ के चलते एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल टी-2 की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि अंधड़ के चलते लाइन ट्रिप हो गई और आपूर्ति बंद हो गई। एसी प्लांट भी बंद हो गया। करीब दस मिनट केबाद आपूर्ति आई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अंधेरा खत्म हुआ।
9 of 10
lucknow weather
- फोटो : amar ujala
ग्रामीण इलाकों में गिरे ओले
अवध के जिलों में शुक्रवार शाम आंधी-पानी संग ओले भी गिरे। वहीं, आंधी के बीच बल्ली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बहराइच और श्रावस्ती में जंगल और सीमावर्ती इलाकों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बौछारों के साथ ओले भी गिरे। गोंडा में आंधी के बीच बल्ली गिरने से रमेश कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा फैजाबाद में भी मौसम की पहली धूलभरी आंधी से चंद मिनटों में ही बागों में अमराई के साथ-साथ अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
तेज हवा के झोंकों से शहर से लेकर देहात तक कई जगहों पर टिन शेड, छप्पर आदि क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आंधी से सुल्तानपुर में भी जगह-जगह कई पेड़ गिर गए और बाराबंकी में बिजली व्यवस्था चौपट हुई लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।