फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी-पानी से अवध में भारी नुकसान, दो की मौत सहित फसलों की हुई बर्बादी, तस्वीरें

Sat, 07 Apr 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
अवध में शुक्रवार देर रात आई आंधी-पानी से दो लोगों की मौत हो गई जबकि बहराइच में अंधड़ की चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए। वहीं बेमौसम हुई बरसात से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि बिजली के तार टूटने से कई जिले रातभर अंधेरे में डूबे रहे। (आंधी-पानी में नष्ट हुई फसल।)
विज्ञापन

2 of 4
गोंडा-आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने से उमरीबेगमगंज निवासी रक्षाराम की मौत हो गई। वह रात को अपने खेतों की निगरानी के लिए गया था। उधर बाराबंकी के देवा में तेज आंधी के बीच पड़ोस में बन रहे मकान की शटरिंग बाहर लेटे बुजुर्ग संतराम (70) पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले में करीब 2.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। देर रात आई आंधी और बारिश से गेहूं, सरसों, मसूर, चना व टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं, बहराइच में तेज हवा के साथ झमाझम बरसात हुई। बारिश के कारण गेहूं के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। लगभग 20 फीसदी फसलें नष्ट हो गईं हैं। वहीं कई घरों के छप्पर भी तेज हवा में उड़ गए। चपेट में आकर छह लोग चोटिल हुए हैं। पूरे जिले की बिजली रातभर गुल रही।
विज्ञापन

4 of 4
सीतापुर में तेज आंधी से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कई तहसीलों में फीडर बाधित होने से इनसे जुड़े गांवों में बिजली गुल हो गई। रायबरेली व अंबेडकरनगर में भी आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें