गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पारा 41.5 तक जा पहुंचा। पिछले साल पूरे अप्रैल भर दिन का अधिकतम तापमान 41 डिगी का बैरियर नहीं लांघ सका था। जबकि अभी आधा अप्रैल भी नहीं बीता और रविवार को पारा 42 डिग्री के करीब नजर आने लगा। दिन की चटख धूप और गर्म पछुआ हवाआें से पारे के तेवरों के चलते राजधानी 41.5 डिग्री में तपी।