बादलों की आवाजाही और बौछारों बूंदाबांदी के साथ वेलेन्टाइन डे तक समेत आसपास केइलाकों में मौसमी करवट शहरियों को भिगोने का मन बना रही है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों के लिये बृहस्पतिवार से शनिवार तक मौसमी उठापटक एक बार फिर से बसंत में सावन के दीदार करवा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
मौसम विज्ञानियों ने ऐसी संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मौसमी उठापटक का दौर राजधानी में 14 फरवरी बृहस्पतिवार से असर दिखाना शुरू करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
लेकिन इसकी शुरूआत बुधवार से ही प्रदेश के पश्चिमी इलाके में बदली-बारिश केसाथ शुरू होगी, राजधानी लखनऊ में भी शाम से पहले बादलों की आवाजाही दस्तक देगी। उसके बाद बृहस्पतिवार, शुक्रवार को राजधानी के अलावा आसपास केस्थानों में बादलों की लुकाछिपी के बीच गरज चमक के बीच बारिश बौछारों के आसार हैं।
4 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
शनिवार 16 फरवरी को भी मौसम मिले जुले रंग दिखा सकता है। मौसम विज्ञानी के मुुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन तीन दिनों में मौसमी उठापटक होने जा रही है। इन तीन दिनों केदौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं तो कुछेक इलाकों में गरज-चमक केसाथ ओले भी गिर सकते हैं।
उधर, इन सबके बीच मंगलवार को सुबह चटख धूप के बाद दिन भर बादलों की आवाजाही, हवा केझोंको के साथ लगी रही। दोपहर में भले ही बादलों की लुकाछिपी के बीच चटख रही धूप ने दिन का अधिकतम पारा 24 पहुंचाया, लेकिन हवा के झोंको ने रात को गलन-ठिठुरन का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।