फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: चार दिन बाद खिली धूप ने दी राहत, जनवरी में बारिश ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

Mon, 20 Jan 2020 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में चार दिन बाद रविवार को दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को राहत दी। गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंचे। हालांकि, सुबह कोहरा रहा जिसके कारण मौसम ठंडा रहा। इसके पहले शनिवार को भी पारे के उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

2 of 7
शनिवार को भी दिन की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। कस्बाई इलाकों में सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर 50 मीटर के आगे चल रहे वाहन देखना मुश्किल था। दिन भर छाई बदली-कोहरे के चलते धूप नहीं खिली।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सर्द पछुआ हवाओं से दिन का अधिकतम और न्यूनतम पारा पिछले 24 घंटों के मुकाबले जरूर सरका। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में बारिश ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड
जनवरी महीने में बीते 3-4 दिनों में राजधानी लखनऊ में दर्ज हुई बरिश ने पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 18 जनवरी तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 54.5 मिमी. बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ये 2015 और 2014 के मुकाबले कहीं ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 1996 में पूरे जनवरी महीने में 93.8 मिमी. बारिश दर्ज हुई थी। ये ऑल टाइम रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश मे जारी मौसमी बदलावों का दौर धीरे-धीरे सुस्त हो रहा है। अब विंड पैटर्न बदलने से रविवार से कोहरा-बदली की चादर कमजोर होनी शुरू होगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम सामान्य रह सकता है, चूंकि वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें