लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही खिली धूप ने गर्मी का अहसास कराया। ऐसे में गर्म कपड़ों से लोगों को परेशानी होने लगी। घर से निकले लोगों ने अपने स्वेटर और जैकेट निकाल दिए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
इसके पहले बादलों की लुकाछिपी के बीच लखनऊ का पारा बृहस्पतिवार को 30 डिग्री के करीब जा पहुंचा। महाशिवरात्रि से पहले ही लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए। बृहस्पतिवार का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों की अपेक्षा 3.2 डिग्री अधिक रहा। ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव होने के चलते न्यूनतम पारा भी 14 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
राजधानी के कार्यालयों में लोगों को एसी तक चलाने पड़े। घरों में भी लोगों ने एसी, कूलर दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।
4 of 5
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : amar ujala
गर्मी तेज होने के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शाम और सुबह की ठंड बरकरार है, लेकिन दोपहर में हवा के तेज चटख तेवर और साफ आसमान होने के चलते गर्मी हो रही है।