राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ व नौ पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों को सफाईकर्मियों ने सर्दी में पानी डालकर जगाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने सफाईकर्मियों को फटकारा। ऐसा दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
सोशल मीडिया एक्स पर राजू यादव ने डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा को वीडियो शेयर किया है। इसमें सफाईकर्मी प्लेटफॉर्म धुलने के लिए सो रहे यात्रियों पर पानी डालकर जगा रहे हैं।