फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में राजा से पहले धोबी डालता है वोट, जानें ये अनोखी परंपरा

Tue, 28 Feb 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अमेठी में शाही चुनाव
भारत में कई अनोखी मान्यताएं देखने को मिलती हैं। चुनाव जीतने के ल‌िए राजनेता भी टोटकों को अपनाने में पीछे नहीं रहते। यूपी में पांचवे चरण के चुनाव के दौरान एक ऐसी ही मान्यता सामने आई। अमेठी के रामनगर बूथ पर पहला वोट एक धोबी ने डाला, ऐसा वर्षों पुरानी मान्यता के तहत हुआ। जानें क्या है ये मान्यता...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पंचम
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और अमेठी राजघराने के राजा डॉ. संजय सिंह पत्नी अमीता के साथ अमेठी के रामनगर बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उनसे ठीक पहले बुजुर्ग पंचम ने वोट डाला। पंचम रामनगर गांव से हैं और धोबी ब‌िरादरी से ताल्लुक रखते हैं।  ‌इस बूथ पर पंचम 58 साल से पहला वोट डालते आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वोट डालने पहुंचा अमेठी राजघराना
बता दें क‌ि इस बार संजय सिंह की पत्नी अमीता कांग्रेस से प्रत्याशी हैं वहीं संजय की पहली पत्नी गरिमा भाजपा से चुनावी मैदान में उतरीं हैं।

4 of 5
पंचम
बुजर्ग धोबी पंचम ने बताया क‌ि जब वह 21 साल के थे तब उन्होंने पहली बार वोट डाला था। तभी इस परम्परा की शुरुआत हुई थी अब उनकी उम्र 79 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट डालने के बाद संजय स‌िंह और अमीता स‌िंह
वहीं डॉ संजय सिंह के मुताब‌िक ये परम्परा उनके पिता के वक्त से चली आ रही है। गांववालों ने इसका कारण बताया क‌ि धोबी का किसी काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। चुनाव कुशलता से हो जाए इस वजह से इस परंपरा की शुरूआत हुई और अब तक इस निर्वहन होता आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें