क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भले ही इस समय क्रिकेट की टेस्ट और वन डे टीम में नहीं हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता देखने लायक थी।
विज्ञापन
लखनऊ की सड़कों पर उतरे वीरेंद्र सहगाव,उमड़ा हुजूम
2 of 5
उम्र के 36 पड़ाव पार कर चुके टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का क्रेज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। यह बात लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में एक बार फिर साफ हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ की सड़कों पर उतरे वीरेंद्र सहगाव,उमड़ा हुजूम
3 of 5
शहर के गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित वॉक में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही यहां का नजारा बदल गया। चार किलोमीटर की इस वॉक के दौरान सहवाग के करीब आने के लिए फैंस के बीच होड़ मचती रही।
लखनऊ की सड़कों पर उतरे वीरेंद्र सहगाव,उमड़ा हुजूम
4 of 5
पार्क में सैर करने वालों की नजर जैसे उन पर पड़ी, वे भी वॉक में शामिल हो लिए। कोई उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा था तो कोई सेल्फी लेने की कोशिश रहा था। सहवाग ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
यह देखकर भीड़ से ‘सहवाग कम बैक’ और ‘वीरू यू आर द बेस्ट’ की आवाजें भी आती रही। इन्हें सुनकर वीरू मुस्कुराकर आगे बढ़ते गए। यहां पर सहगाव ने क्रिकेट को लेकर कोई भी बात नहीं की।